{"_id":"69c595fc728165ba0a0d9933","slug":"offered-kheer-made-from-fox-nuts-to-mahagauri-worshipped-the-unmarried-girls-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-140865-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महागौरी को लगाया मखाने से बने खीर का भोग, पूजी गई कुंवारी कन्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महागौरी को लगाया मखाने से बने खीर का भोग, पूजी गई कुंवारी कन्याएं
विज्ञापन
जमुनीपुर कॉलोनी में हो रहा कन्या पूजन। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बृहस्पतिवार को घरों से लेकर देवी मंदिरों तक मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की आराधना की गई। प्रात: काल स्नान ध्यान करके लोग मंदिर पहुंचे। मां के चरणों में शीश नवाया, सुख: समृद्धि की कामना किया। मां को मखाने से बनी खीर, हलवा पूड़ी का भाेग अर्पित किया गया। लोगों ने अष्टमी का व्रत रखा। दोपहर बाद जमुनीपुर कॉलोनी में कन्या पूजन किया गया। नई बाजार के उत्तर फटका मंदिर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में लोग जमकर झूमे। महिलाओं ने देवी पचरा गाकर मां को प्रसन्न किया। परिवार में सुख, समृद्धि की कामना की। रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से माता महागौरी का शृंगार किया गया। निखरे अलौकिक स्वरुप का दर्शन करके लोग निहाल हो गए। अन्य दिनों की अपेक्षा ज्ञानपुर के घोपईला माता मंदिर, पुरानी बाजार, ऊंज, जमुनीपुर कॉलोनी, नई बाजार के उत्तर फटका स्थित देवी मंदिर, गोपीगंज के सदर महाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, चौरा माता मंदिर, बंबा देवी, काली माता मंदिर, काली महाल, शीतला माता मंदिर, सीतमाढ़ी, सुरियावां, महजूदा सहित गंगा तट पर विराजमान मां शीतला धाम डेरवा, शक्ति धाम तिंलगा में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। धूप, अगरबत्ती से वातावरण खुशनुमा रहा। गोपीगंज के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर पर भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। नगर के युवाओं ने मां को भोग लगाने के बाद भक्तों में प्रसाद बांटे।
मां दुर्गा के स्वरूप में किया कन्या पूजन
भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी स्थित मां कात्यायनी मंदिर के पास सामुहिक रूप से कन्या पूजन का आयोजन किया गया। छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के स्वरूप में पूजा अर्चन हुआ। कन्याओं को हल्दी, कुमकुम और तिलक लगाकर शृंगार किया। व्रती महिलाएं कन्याओं को भोजन में हलवा, पूरी और चना खिलाया। उपहार स्वरूप खिलौने, शृंगार सहित अन्य सामान दिया।
Trending Videos