{"_id":"6a74ceeb94c065a5d805d76d","slug":"35-percent-patients-of-viral-fever-and-infectious-diseases-in-opd-of-district-hospital-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-146863-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर व संक्रामक बीमारी के 35 फीसदी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर व संक्रामक बीमारी के 35 फीसदी मरीज
विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों की सेहत पर भी इसका असर पड़ा है। जगह-जगह जलभराव, नालियों का ओवरफ्लो और नमी के कारण अस्पताल में संक्रामक बीमारियों से जुड़ी मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में नमी बढ़ने से डेंगू, मलेरिया, डायरिया और वायरल जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों ने बाजारों में बिक रहे खुला पदार्थ खाने से परहेज की मांग की। बीते तीन दिनों से जिला अस्पताल में ओपीडी भले ही 800 से 900 के बीच रही हो, लेकिन वायरल बुखार, संक्रमित बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। 300 से अधिक मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं, जबकि संक्रमित बीमारी के मरीजों के संख्या में वृद्धि हुई है। चिकित्सक इन्हें जांच करके दवा दे रहे हैं। इसमें अधिकांश मरीज वायरल और संक्रामक बीमारियों से पीड़ित हैं।
बच्चों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुजुर्गों में तेज बुखार के केस सबसे ज्यादा आ रहे हैं। दूषित पानी और सड़े-गले खाद्य पदार्थ खाने से टायफाइड और हेपेटाइटिस सहित अन्य बीमारी होगी। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव हुआ है। घर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखे, उबला हुआ पानी पिए।
अस्पतालों में दवाओं के पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक भरपूर मात्रा में होना चाहिए। कहा हर कोई उबला पानी पिएं, बासी खाना न खाएं, हाथ धोकर ही भोजन करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
बारिश के बाद क्या बरतें सावधानी
- बारिश में भींगने के बाद तत्काल कपड़े बदलें।
- सुबह और शाम अच्छी तरह से हाथ-पैर धोएं।
- पानी उबालने के बाद ही पीएं।
- बाहर का खाने से परहेज करें।
- बिजली के उपकरणों से दूर रहें।