{"_id":"6a74710d79e152ee3a019eb1","slug":"video-barber-community-protests-over-the-heinous-incident-in-gorakhpur-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की जघन्य घटना को लेकर नाई समाज का प्रदर्शन;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की जघन्य घटना को लेकर नाई समाज का प्रदर्शन;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:03 PM IST
Link Copied
गोरखपुर में 10 साल की मासूम के साथ अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने बच्ची के साथ इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी पर सख्त सजा दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को गोरखपुर में जिला अस्पताल परिसर में 10 साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ शमशान घाट पर दुष्कर्म कर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी जाती है। कहा कि आरोपी डायल 112 में तैनात सिपाही को पुलिस ने बर्खास्त कर दिया है। वहीं उसकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है। इस मामले के पहले भी वह इस तरह का कृत्य कर चुका था, लेकिन निलंबन के बाद उसकी बहाली कर दी गई। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। वहीं पुलिस व जिला अस्पताल जैसी संस्थानों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। मांग किया कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपी को कड़ी सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए, बच्ची के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, प्रदेश के सभी अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो और आरोपी पुलिसकर्मी को दोबारा बहाली कैसे हुई और उनका चरित्र सत्यापन कैसे किया गया। इसकी जांच कराई जाए। इस दौरान एड. मुकेश शर्मा, रामनारायण शर्मा, डॉ. शैलेश शर्मा, पंकज शर्मा, गौरव शर्मा व विनोद शर्मा आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।