{"_id":"6a7470fecc365ca8a906cfb0","slug":"video-villagers-protest-demanding-roads-electricity-and-water-supply-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क, बिजली-पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, बिजली-पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:03 PM IST
Link Copied
भदोही जिले के ब्लॉक नागमलपुर गांव के विजयीपुर बिंद बस्ती में सड़क, पेयजल और बिजली की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ और ‘लाइट नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाकर विस चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में करीब 300 मीटर लंबी सड़क लगभग 50 वर्षों से जर्जर है। बरसात में सड़क कीचड़ और दलदल में बदल जाती है, जिससे करीब 300 लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत होती है। गांव की बस्ती में एक भी हैंडपंप नहीं है। जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से पानी मिलता है, लेकिन बिजली कटते ही आपूर्ति बंद हो जाती है। आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सांसद विनोद बिंद और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताई। चेताया कि विधानसभा चुनाव से पहले समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव का लोकतांत्रिक तरीके से बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान निधीश पांडेय, अनुज पांडेय, सुनील बिंद, सचिन दुबे, अजय बिंद, मुनीब बिंद, शुभम पांडेय, नीरज तिवारी और नैतिक वर्मा आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।