Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
56,696 cases were resolved in Lok Adalat, with banks receiving the highest settlement amount of Rs 5.25 crore.
{"_id":"69b5b5648bcd96158b0507ea","slug":"56696-cases-were-resolved-in-lok-adalat-with-banks-receiving-the-highest-settlement-amount-of-rs-525-crore-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140302-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लोक अदालत में सुलझे 56,696 मामले, सबसे ज्यादा बैंकों को मिली सवा पांच करोड़ समझौता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लोक अदालत में सुलझे 56,696 मामले, सबसे ज्यादा बैंकों को मिली सवा पांच करोड़ समझौता राशि
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए लगी भीड़। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 68,853 मामले आए। 56,696 मामलों का समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ। लोक अदालत में आपराधिक मामलों में 80.9977 लाख रुपये अर्थदंड वसूले गए। वहीं सक्सेसन के मामले में 7. 78 लाख रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत हुए। इसी तरह बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में 5.2553 करोड़ रुपये वसूले गए। एनआईएक्ट के मामलों में कुल डेढ़ लाख रुपये लिए गए। वहीं बिजली बिल बकाया में 2.11 करोड़ से ज्यादा समझौता राशि तय हुई।
Trending Videos
जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने दीप जलाकर लोक अदालत का शुभारंभ किया। कहा कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है। जिसके माध्यम से मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं। उन्होंने द तीन मामलों का निस्तारण किया। इसी तरह रत्नेश मणि त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 68 वैवाहिक, बंश बहादुर यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भदोही ने 14 मामले, पवन कुमार तिवारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत ने दो मामले, पुष्पा सिंह, अपर जिला जज प्रथम ने और अमित वर्मा, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश एससी-एसटीएक्ट ने 130 मामला के साथ आनंद कुमार मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1047 मामलों का निस्तारण किया। इसी तरह अन्य जजों ने भी अलग-अलग मामलों में शिकायतों का निस्तारण किया। अपर जिला जज प्रथम व सदस्य तरुणिमा पांडेय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पीठ बैंक के 816 मामले प्रीलिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गए। लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय भदोही, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक व बैंक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।