{"_id":"69f2592395e55c1e3a05bb08","slug":"admissions-at-kashi-naresh-university-will-begin-from-the-new-academic-session-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-142384-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: काशी नरेश विश्वविद्यालय में नए सत्र से होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: काशी नरेश विश्वविद्यालय में नए सत्र से होगा प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा। स्नातक, स्नातकोत्तर (बीए, बीएससी, बी.कामॅ एवं एमए, एमएससी व एमकाॅम) प्रथम सेमेस्टर में जुलाई में होने वाले प्रवेश के बाद सभी छात्र-छात्राएं काशी नरेश विश्वविद्यालय से पढ़ाई करेंगे। इसके साथ ही जिले के 18 महाविद्यालय भी विश्वविद्यालय से संबद्ध हो चुके हैं। उनके यहां भी नए सत्र में प्रवेश इसी विश्वविद्यालय से होगा।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने की मांग दो दशक से चल रही थी,जो पूरी हो चुकी है। साथ ही नए सत्र में विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की कवायद शुरू हो चुकी है। हालांकि दो साल पूर्व से महाविद्यालय मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय से जुड़ा है। इससे दो साल से चल रहा कोर्स उस विश्वविद्यालय से पूरा होगा। इसके पहले यह काॅलेज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से जुड़ा था। इसलिए तीन साल पूर्व के छात्रों का कोर्स काशी विद्यापीठ से पूरा होगा। जुलाई में प्रवेश लेने वाले छात्र उत्साहित हैं कि वे नए विश्वविद्यालय में प्रवेश लेंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय में सरगर्मी बढ़ गई है। पहले सत्र में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखने लगा है।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर को काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय बनाए जाने के बाद प्रशासकीय गतिविधियों के संचालन के लिए कुलपति सहित कुल छह पदों वित्त अधिकारी, कुल सचिव, परीक्षा नियंत्रक, उप कुलसचिव व सहायक कुल सचिव के पद का सृजन किया जा चुका है। सभी पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान व भत्ते तय किए गए हैं। उक्त सभी पदों पर वही वेतनमान व अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी जो शासन की ओर से समय-समय पर स्वीकृत की जाएंगी। काशी नरेश विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी का प्रभार वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह को सौंपा गया है। काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में कुल सचिव की तैनाती हो गई है। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक विकास को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव की ओर से उन्हें कुलसचिव पर तैनाती देने का आदेश जारी किया गया है। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव का कहना है कि जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में होगा। हालांकि सीटों के निर्धारण से लेकर और कितने विषय बढ़ेंगे और शैक्षणिक सुविधाएं क्या मिलेंगी, यह कुलपति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के बाद तय होगा।
Trending Videos