फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Admissions open for undergraduate and postgraduate courses at KNU.

Bhadohi News: केएनयू में स्नातक और स्नातकोत्तर के उच्च कक्षाओं में प्रवेश शुरू

Sun, 26 Jul 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Admissions open for undergraduate and postgraduate courses at KNU.
काशी नरेश विश्वविद्यालय (केएनयू) में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर से संबद्ध छात्र-छात्राओं के लिए उच्च कक्षाओं में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (तृतीय और पंचम सेमेस्टर) तथा एमए, एमएससी और एमकॉम के तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर निर्धारित शुल्क जमा करें। इसके बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 27 से 31 जुलाई के बीच विश्वविद्यालय में जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर प्रवेश नहीं लेने पर छात्रों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed