फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Live broadcast of 15 surgeries; 407 surgeons from across the country gather for Agusikan-2026.

Bhadohi News: 15 सर्जरियों का लाइव प्रसारण, अगुसीकान-2026 में जुटे देशभर के 407 शल्य चिकित्सक

Sun, 26 Jul 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Live broadcast of 15 surgeries; 407 surgeons from across the country gather for Agusikan-2026.
अगुसीकान-2026 शल्य चिकित्सक सम्मेलन को संबोधित करते कोच्ची से आए डा. एस कृष्णामूर्ती। स्रोत- सं
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और जीवनदीप हॉस्पिटल के तत्वावधान में शनिवार को नगर के ब्लेसिंग गार्डन में दो दिवसीय अगुसीकान-2026 कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य शल्य चिकित्सकों को आधुनिक तकनीकों और नवीनतम ऑपरेशन पद्धतियों से अवगत कराना है। पहले दिन देश के विख्यात शल्य चिकित्सकों ने 15 सर्जरियां कीं, जिनका कॉन्फ्रेंस में लाइव प्रसारण किया गया। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन 407 शल्य चिकित्सकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहले दिन लाइव सर्जरियों के माध्यम से प्रतिभागी सर्जनों को आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों, नवीनतम उपचार पद्धतियों और जटिल ऑपरेशनों की बारीकियों की जानकारी दी गई। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। व्याख्यान सत्र में अगुसी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अचल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रोबाल नियोगी, डॉ. एच. कृष्णमूर्ति, डॉ. जी. चंद्रशेखर, डॉ. केएन साही, डॉ. आशीष ओहरी, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. संजय चौबे, डॉ. हरिओम यादव, डॉ. नीरज श्रीवास्तव तथा डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए। आयोजन सचिव एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता सहित आयोजन समिति के डॉ. आरके पटेल, डॉ. आनंद विनय श्रीवास्तव, डॉ. ए. रहमान, डॉ. गणेश यादव, डॉ. सुशीला यादव और डॉ. एसके मिश्रा ने आए प्रतिनिधियों का स्वागत और अभिनंदन किया। मंच संचालन डॉ. कृष्ण दुबे ने किया।

अगुसीकान-2026 शल्य चिकित्सक सम्मेलन को संबोधित करते कोच्ची से आए डा. एस कृष्णामूर्ती। स्रोत- सं

अगुसीकान-2026 शल्य चिकित्सक सम्मेलन को संबोधित करते कोच्ची से आए डा. एस कृष्णामूर्ती। स्रोत- सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed