फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will convey traders' issues to the administration; all possible assistance will be provided: Kanchhal

शासन तक पहुंचाएंगे व्यापारियों की समस्याएं, हरसंभव होगी मदद: कंछल

Sun, 26 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Will convey traders' issues to the administration; all possible assistance will be provided: Kanchhal
गोपीगंज में बनवारी लाल कंछल का स्वागत करते व्यापार प्रतिनिधि मंडल।संवाद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शनिवार को गेराई स्थित एक लॉन में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल का व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और एफडीआई का विरोध करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गोपीगंज नगर के छोटा चौराहा स्थित जिला पंचायत परिसर में प्राथमिक विद्यालय के साथ बने व्यावसायिक भवन को सात वर्ष पहले नए निर्माण के नाम पर ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद न तो भवन का पुनर्निर्माण हुआ और न ही वहां दुकानें संचालित हो सकीं। इससे जहां विद्यालय के बच्चों को दूसरे स्कूल में पढ़ाई के लिए जाना पड़ रहा है, वहीं दुकानदारों के सामने रोजगार और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग, एफडीआई, स्मार्ट मीटर और लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्याएं भी उठाईं। इस पर कंछल ने संबंधित मुद्दों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का आश्वासन दिया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, रतन लाल अग्रहरी, फिरोज खान, दिनेश उमर, गोपाल अग्रवाल, रमेश पासी, रंजीत गुप्ता, राजकुमार सेठ, शशि मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed