फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Commuting difficult due to damaged road; demand raised for repairs.

Bhadohi News: क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन मुश्किल, मरम्मत की उठी मांग

Sun, 26 Jul 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Commuting difficult due to damaged road; demand raised for repairs.
नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ, नेहरू नगर में करीब 400 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जर्जर सड़क पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है। बताया गया कि यह सड़क करीब 10 वर्ष पहले बनाई गई थी। आसपास की दुकानों और घरों का पानी सड़क पर बहने के कारण यहां हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क नगर पंचायत कार्यालय से सटी हुई है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुजीत कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed