फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sweltering humidity caused distress all day; relief came with clouds in the evening.

Bhadohi News: दिनभर उमस ने किया बेहाल, शाम को बादलों से मिली राहत

Sun, 26 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sweltering humidity caused distress all day; relief came with clouds in the evening.
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
सावन माह शुरू होने में अब गिने-चुने दिन शेष हैं, लेकिन जिले में लोगों को अभी भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद शनिवार को सुबह से तेज धूप खिली रही, जिससे उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में करीब पांच डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप और नमी के कारण लोग पसीने से बेहाल रहे। घरों और कार्यालयों में पंखे व कूलर भी खास राहत नहीं दे सके। दिनभर बिजली की ट्रिपिंग और कटौती से परेशानी और बढ़ गई। लोग बारिश का इंतजार करते रहे। शाम करीब छह बजे हवा का रुख बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इससे मौसम सुहावना हुआ और उमस से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

भिडिऊरा निवासी प्रगतिशील किसान सुभाष दुबे ने बताया कि इस सीजन में एक-दो दिनों को छोड़कर अच्छी बारिश नहीं हुई है। अधिकांश स्थानों पर खंडवार वर्षा हो रही है। हालांकि रिमझिम बारिश से धान की फसल के लिए खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज बदल रहा है और अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश से उमस में कमी आएगी, लेकिन बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। लापरवाही बरतने पर मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed