सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An electric wire passed over the school roof, waiting for an accident

Bhadohi News: स्कूल की छत से गुजरा बिजली का तार, हादसे का है इंतजार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
An electric wire passed over the school roof, waiting for an accident
प्रा.पाठशाला बदलीपुर के भवन के ऊपर बिजली का तार। संवाद
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय बदलीपुर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन का तार गुजरा है। बीते दो साल में करीब छह बार इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसरों से की गई, लेकिन अब तक नहीं हट सका। बच्चे उसके नीचे बच्चे पठन पाठन कार्य कर रहे हैं। बारिश या तेज हवा चलने से तार से चिंगारी निकलती है। इससे बच्चों संग शिक्षक भी भयभीत हो जाते हैं। प्रधान संतलाल गौतम ने कहा कि कई बार इसकी शिक्षा विभाग और बिजली निगम से शिकायत की गई, लेकिन अब तक नहीं हट सका। अधिकारियों को किसी हादसे का इंतजार है।
Trending Videos

स्कूल भवन से सटे तार को देखने में ही डर लगता है। ग्रामीण देवेश मिश्र, विनोद मिश्र, कल्याण मिश्र, अनिल यादव, अजय सिंह आदि भवन के ऊपर से तार हटाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि बिजली निगम को पैसा भेजा गया है। नए शिक्षा सत्र के शुरु होने से पहले तार को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed