सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Volunteers of the Nirankari community gathered to clean ponds and ghats

Bhadohi News: तालाबों और घाटों की सफाई मेंं उमड़े निरंकारी मंडल के स्वयंसेवक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Volunteers of the Nirankari community gathered to clean ponds and ghats
सीतामढ़ी गंगा घाट पर रविवार को सफाई करते निरंकारी मंडल के स्वयंसेवक। स्रोत- निरंकारी - फोटो : हादसे के बाद जाम लगाए परिजन।
विज्ञापन
भदोही। बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संत निरंकारी मंडल के अनुयायियों ने रविवार को जिले के आधा दर्जन तालाबों, घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मंडल के संयोजक राजेश कुमार सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ शामिल रहे। उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह एक महान व्यक्ति थे।
Trending Videos

कहा कि उनका जन्मदिन आजीवन हम सबको समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देता रहेगा। बताया कि भदोही जनपद में सुरियावां के बावन बीघा तालाब, दुर्गागंज के तालाब, अमीलहरा के तालाब, सीतामढ़ी के घाट, भोगांव घाट की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक निरतंर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता और जल संचयन के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह के अनेक शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए जगह-जगह प्रोजेक्ट अमृत का संचालन किया गया। इसमें लोगों को मानवता को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने, जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया।
अकेले भदोही जनपद में हजारों स्वयंसेवकों ने इस अभियान में हाथ बंटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed