सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lord Ram was born for the establishment of dharma.

Bhadohi News: धर्म की स्थापना के लिए हुआ था भगवान राम का जन्म

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram was born for the establishment of dharma.
होलईपुर-बैरीबीसा में कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जंगीगंज।
Trending Videos

डीघ ब्लॉक के होलईपुर-बैरीबीसा में आयोजित श्रीराम कथा में रविवार को अयोध्या से पधारे कथावाचक पुरुषोत्तम दास महाराज ने भगवान श्रीराम जन्म की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में श्रीराम का जन्म अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक घटना है। उनका जन्म केवल एक दिव्य अवतार नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना, सत्य की रक्षा और मानव जीवन को आदर्श मार्ग दिखाने के लिए हुआ था। जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने राम के रूप में मानव अवतार लिया। उस समय लंका के राजा रावण के अत्याचारों से देवता और ऋषि परेशान थे। उन्होंने यह संदेश दिया कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाई आए, धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। श्रीराम का जीवन से माता-पिता के सम्मान और आज्ञा पालन का सर्वोच्च उदाहरण है। मौके पर डॉ. आजाद दूबे, डॉ. किशोरी लाल पांडेय, भीम पांडेय, संजय पांडेय, पप्पू पांडेय, आदित्य पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed