{"_id":"6a3cf5a2744c8fdf200bbce7","slug":"angered-by-spearing-of-bull-vishwa-hindu-parishad-and-bajrang-dal-demanded-action-in-bhadohi-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बैल को मारा भाला, पेट में हुआ आर-पार; विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बैल को मारा भाला, पेट में हुआ आर-पार; विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Bhadohi News: भदोही जिले के सुरियावां में किसी ने एक बैल को भाला मार दिया, जो पेट में आर-पार हो गया। घटना से नाराज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बैल को मारा भाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भदोही जिले के सुरियावां नगर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 में अज्ञात लोगों ने एक बैल को भाला से मार दिया है। यह भाला बैल के पेट से आर-पार हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस क्रूर घटना के बाद इलाके में तनाव और गहमागहमी का माहौल बन गया है। विश्व हिन्दू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठन के लोग मौके पर जमे हैं।
सुरियावां के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 में हुई। अज्ञात हमलावरों ने एक बैल पर भाला से हमला किया। भाला सीधे बैल के पेट में घुसा और दूसरी तरफ निकल गया। इस क्रूरतापूर्ण कृत्य से स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा है। बैल की स्थिति पर पशु चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस अमानवीय कृत्य पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। सुरियावां प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले को सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। हमला करने वालों की पहचान की जाएगी।