सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hindu family has been setting up Tazias for 175 years

Bhadohi News: 175 सालों से ताजिया स्थापित कर रहा हिंदू परिवार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hindu family has been setting up Tazias for 175 years
कोइरौना के कोटिया गांव में हिंदू परिवार मुहर्रम पर बैठाया ताजिया। संवाद
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना क्षेत्र के कोटिया गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की एक अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। गांव में एक हिंदू परिवार पिछले लगभग 175 वर्षों से मुहर्रम पर ताजिया बनाकर जुलूस में शामिल करता आ रहा है। गांव निवासी संजय सिंह अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी हैं, जो इस परंपरा का निर्वहन पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ कर रही है।

संजय सिंह ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत उनके पूर्वज ठाकुर हरिमोहन सिंह ने की थी। उनके बाद यह जिम्मेदारी जोखू सिंह, रणधीर सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह और अब संजय सिंह निभा रहे हैं। बताया कि पूर्वजों की मन्नत पूरी होने के बाद शुरू हुई यह परंपरा आज परिवार की अमानत बन चुकी है। हर वर्ष जून माह से ताजिया निर्माण का कार्य शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग खुद से ताजिया का निर्माण करते हैं। इस वर्ष भी परिवार के तीन से चार सदस्य पिछले 20 दिनों से अधिक समय से ताजिए के निर्माण और सजावट में जुटे हैं। बांस, कागज और अन्य पारंपरिक सामग्री से तैयार किए जा रहे ताजिए को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 26 जून को कोइरौना से करबला के लिए निकलने वाले पांच ताजियों में चार मुस्लिम समाज के और एक इस हिंदू परिवार का ताजिया होगा। बताया कि यह परंपरा केवल आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, आपसी विश्वास और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed