सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolved to strengthen the voice of youth

Bhadohi News: युवाओं की आवाज मजबूत करने का लिया संकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Resolved to strengthen the voice of youth
विज्ञापन
सुरियावां। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को हरिहरपुर में छात्र-युवा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, संगठन की मजबूती संग राहुल गांधी के निर्देश में चलाए जा रहे छात्रों की गूंज अभियान पर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और अवसरों के संकट से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का छात्रों की गूंज अभियान छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सीधे सुनने और उन्हें संघर्ष की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। कार्यक्रम के संयोजक प्रेम बिहारी उपाध्याय ने सभी अतिथियों, छात्रों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे, हरिकेश कुमार, शक्ति मिश्रा, मुशीर इकबाल, काशीनाथ गौतम, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed