पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BCA, BBA and BJMC classes will be conducted in KNUV

Bhadohi News: केएनविवि में बीसीए, बीबीए और बीजेएमसी की कक्षाएं चलेंगी

Fri, 03 Jul 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
BCA, BBA and BJMC classes will be conducted in KNUV
ज्ञानपुर। काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में इसी सत्र से बीसीए, बीबीए, बीजेएमएसी, बीएससी कृषि, कंप्यूटर साइंस समेत कई रोजगार पाठ्यक्रम शुरू हो जाएंगे। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने बैठक में इसका अनुमोदन किया। 2027-28 से विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई के लिए सहमति भी प्रदान किया। स्नातक और स्नातकोत्तर में कक्षा संचालन की स्वीकृति दिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में पढ़ने के लिए नहीं जाना होगा। स्नातक, परास्नातक संग रोजगार परक पढ़ाई भी विद्यार्थी यहीं कर सकेंगे। जिससे कैंपस सेलेक्शन में छात्र-छात्राएं चयनित होेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीएससी (कृषि, कंप्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, स्टैटिस्टिक्स एंड डेटा साइंस, बायोकैमिस्ट्री), बीसीए, बीबीए और बीजेएमसी जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। आगामी सत्र से विधि संकाय, फार्मेसी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (गायन, वादन एवं नृत्य) और इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल की स्थापना की जाएगी। बैठक में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा व्यवस्था, पाठ्यक्रमों की स्थिति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed