{"_id":"6a46cd3476a1f02f450e8723","slug":"five-parks-in-only-two-out-of-seven-bodiesthe-municipality-is-unable-to-monitor-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-145246-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सात निकायों में केवल दो में पांच पार्क...निगरानी नहीं कर पा रही पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सात निकायों में केवल दो में पांच पार्क...निगरानी नहीं कर पा रही पालिका
विज्ञापन
भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी में बदहाल पार्क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले के शहरी क्षेत्रों में बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने की सुविधा न के बराबर है। सात निकायों में सिर्फ भदोही और खमरिया में पार्क हैं। जिसमें भदोही में चार और खमरिया में एक पार्क है, लेकिन सभी की हालत खराब। पार्क में उगीं झाड़ियां एवं घास निगरानी व्यवस्था की पोल खोल रही है। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने हकीकत देखी। पार्कों में अव्यवस्थाएं मिलीं। इन पार्कों के निर्माण में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। देखरेख न होने से ये सभी बदहाल हैं।
जिले में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज और पांच नगर पंचायतें ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, घोसियां, नईबाजार हैं। सातों निकायों में करीब साढ़े तीन लाख की आबादी रहती है। हर साल राज्य वित्त समेत अन्य मदों से तमाम विकास कार्य कराए जाते हैं, लेकिन पार्कों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। भदोही नगर में बीडा की तरफ से जमुनीपुर और रजपुरा कॉलोनी विकसित की गई है।
यहां पर लोगों की सुविधा के लिए पार्क बनाए गए। दो साल पूर्व उक्त पार्क पालिका को हैंडओवर कर दिया गया। दोनों पार्क पालिका को तो मिल गया, लेकिन उनकी निगरानी नहीं हो पाई। हालत यह है कि जमुनीपुर कॉलोनी के पार्क में आंतरिक मार्ग घास-फूंस और झाड़ियां की गिरफ्त में है। पार्क में कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। ऊंची घास और झाड़ियों के कारण घूमने आने वाले लोगों को सांप और अन्य कीड़ों के काटने का डर सताता है। यही हाल जमुनीपुर कॉलोनी की है। खमरिया नगर में बने पार्क में अब भी की कई जरूरी सुविधाएं नहीं है।
विज्ञापन
अयोध्यापुरी में विकसित पार्क ध्वस्त
भदोही पालिका ने करीब दो साल पूर्व 10-10 लाख की लागत से अयोध्यापुरी समेत तीन छोटे पार्क को विकसित किया। जहां जिम आदि के उपकरण आदि भी रखे गए। अयोध्यापुरी कॉलोनी में विकसित पार्क को कुछ माह पूर्व न्यायालय के आदेश पर ध्वस्त कर दिया गया। जिससे पालिका के खर्च 10 लाख बर्बाद हो गए।
करोड़ों का बजट, फिर भी सुविधाएं शून्य
निकायों में अमृत योजना, 15वें वित्त से पार्कों के सुंदरीकरण के लिए बजट मिलता है। पिछले पांच साल में सातों निकायों को करीब सात करोड़ रुपये मिले। इसके बावजूद नगर पंचायत नई बाजार, ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसियां, नई बाजार और गोपीगंज पालिका में पार्क के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। जिसके कारण बच्चों को सड़क पर खेलना पड़ता है। बुजुर्ग डिवाइडर पर बैठते हैं।
क्या बोले नागरिक
25 हजार की आबादी वाले सुरियावां में अब तक पार्क नहीं बन सका। जिससे लोग सुबह सड़क के किनारे टहलते हैं। अब तक किसी अध्यक्ष ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नगर में पार्क बनना जरूरी है। - रवि जायसवाल, सभासद
जमुनीपुर और रजपुरा कॉलोनी के पार्कों का निरीक्षण करेंगे। वहां की कमियों को दुरुस्त कराया जाएगा। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले। अभयनपुर में एक नया पार्क प्रस्तावित है। - दयाशंकर वर्मा, ईओ भदोही पालिका।