सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Before Ram Rajya, the arrival of Dashrath's rule is necessary: Vaishnav

रामराज्य से पहले दशरथ राज्य का आना जरूरी : वैष्णव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Before Ram Rajya, the arrival of Dashrath's rule is necessary: Vaishnav
कथावाचक वैष्णव दास महराज। - फोटो : 1
विज्ञापन
महाराजगंज। नागेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा को बृहस्पतिवार को विश्राम दिया गया। कथावाचक वैष्णव दास महराज ने विश्राम दिवस पर श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई। कहा हर कोई चाहता है कि रामराज्य की स्थापना हो, उसके लिए दशरथ राज्य की कल्पना करनी पड़ेगी। बिना दशरथ राज्य आए रामराज्य नहीं आ सकता है। कहा कि आज का राजा हो या जनप्रतिनिधि उसे दशरथ के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। जो अयोध्या को परिवार समझ रहे थे। स्वयं परिवार बढ़ाने की चिंता नहीं रही थी। कहा कि हम किसी भी जाति वर्ग के हों, लेकिन हम सब सनातनी हैं। कोई भी ऊंच नीच छुआछूत का भाव हमें राम भक्ति से विमुख कर सकता है। इसलिए हमें प्रेम से मिलकर रहना चाहिए। इस मौके पर संतोष, राजेश, पवन, राबिन, सुरेंद्र, रिशू आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article