सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The government is continuously working for the empowerment of women: Sushmita

मातृशक्ति की मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है सरकार : सुष्मिता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The government is continuously working for the empowerment of women: Sushmita
गोपीगंज में मातृ श​क्ति वंदन अ​धिनियम के समर्थन में निकली पदयात्रा में शामिल भाजपा नेता व अन्य। - फोटो : कोच
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा की ओर से सशक्त नारी सशक्त भारत पैदल मार्च का आयोजन किया गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुष्मिता मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार मातृशक्ति की मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। मातृ शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक अधिनियम है। विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि महिलाएं हमेशा से समाज की मजबूत स्तंभ रही हैं। यह अधिनियम उनके अधिकारों की रक्षा का काम करेगी। धन्यवाद ज्ञानपुर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने किया। संचालन पूनम मौर्या ने किया। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल, पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मनीषा अम्बष्ट, गोवर्धन राय, अर्चना पटेल, अखिलेंद्र सिंह बघेल, सरिता बिंद, विमल मिश्रा, नागेंद्र नाथ मिश्रा, नवीन, बृजेश गुप्ता, अखिलेश तिवारी, संजू सरोज आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed