सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Better performance on 14 indicators, 21-point improvement in health ranking

Bhadohi News: 14 इंडिकेटर्स पर बेहतर काम, हेल्थ रैंकिंग में 21 अंक का हुआ सुधार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Better performance on 14 indicators, 21-point improvement in health ranking
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में छह महीने में स्वास्थ्य विभाग ने 14 इंडिकेटर्स पर काम करने का बेहतर इनाम मिला। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग 73 से 45 पहुंच गई है।
Trending Videos

शासन की ओर से टीबी अभियान, प्रसव, टीकाकरण, जांच इत्यादि मानकों के आधार पर जिले के स्वास्थ्य विभाग की रैकिंग जारी की गई है। विभाग की ओर से मार्च महीने में फरवरी की रैकिंग जारी की गई थी। इसमें जनवरी महीने की अपेक्षा फरवरी में 21 अंक का सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देती है। स्वास्थ्य सुविधाओं के आधार पर हर महीने की रैंकिंग तैयार की जाती है। शासन की ओर से 14 इंडिकेटर्स के आधार पर विभागीय रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें जिले में संपूर्ण टीकाकरण कार्य, प्रसव पीड़िताओं की माॅनीटिरिंग, टीबी अभियान, संचारी रोग अभियान, एचआईवी जांच, एचबीएनसी आदि सहित विभिन्न जांचे शत-प्रतिशत हुई हैं।
इसमें आशाकर्मी की मुख्य भूमिका रही है। मरीज और विभाग के बीच की पहली कड़ी आशा है, जो एक-दूसरे को जोड़ती है। बीते अप्रैल से लेकर जनवरी तक 40311 गर्भवती महिलओं की जांच की गई। वहीं, 24773 प्रसव हुए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 60 फीसदी पुरुष नसंबदी हुआ। गर्भवती महिलाओं का एनसी टेस्ट शत-प्रतिशत हुआ।
इस कारण अक्तूबर-2025 से निरंतर यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग बेहतर हो रही है। बीते दिसंबर महीने में विभागीय रैंकिंग 73 थी। इसके बाद जनवरी 66 और अब फरवरी की रैंकिंग 45 अंक पहुंच गई है। विभागीय कार्यों में सुधार से जिले के यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग भी लगातार सुधर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed