सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pride and attachment lead to downfall: Ratan Vashishth

पतन की ओर ले जाते हैं अहंकार और मोह : रतन वशिष्ठ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pride and attachment lead to downfall: Ratan Vashishth
गुलालपुर में शिवमहापुराण कथा सुनाते रतन वशिष्ठ जी महाराज। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। औराई ब्लॉक के गुलालपुर में आयोजित शिवमहापुराण कथा में कथा व्यास 1008 रतन वशिष्ठ महाराज ने नारदमोह, सती चरित्र, चंचुला कथा और देवराज ब्राह्मण प्रसंग का वर्णन किया गया। बताया कि अहंकार और मोह मनुष्य को पतन की ओर ले जाते हैं, जबकि सती चरित्र के माध्यम से माता सती के त्याग, पतिव्रता धर्म और भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को जीवन का आदर्श बताया। कहा कि चंचुला प्रसंग के माध्यम से उन्होंने विशेष रूप से गुरू की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि बिना गुरु दीक्षा के न तो पुराण कथा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और न ही किसी भी धार्मिक आयोजन का सच्चा लाभ मिल पाता है। बताया कि जब तक जीवन में योग्य गुरु का मार्गदर्शन नहीं होता, तब तक भक्ति भी अधूरी रहती है और सच्चा आध्यात्मिक उत्थान संभव नहीं होता। बताया कि सत्संग और शिवकथा श्रवण के प्रभाव से उनके जीवन में परिवर्तन आया और अंततः उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। मुख्य यजमान लालजी मिश्रा ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस मौके पर भोलानाथ मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, सुभाष मिश्रा, लक्ष्मीशंकर, प्रेमशंकर, रविशंकर मिश्रा आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article