{"_id":"69d411512b105cf09d00912b","slug":"the-universitys-semester-exams-will-start-from-april-16-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-141326-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 16 अप्रैल से शुरू होगी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 16 अप्रैल से शुरू होगी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होंगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने परीक्षा के लिए चार विषयों की समय सारिणी घोषित कर दी है।
जबकि शेष अन्य विषयों की समय सारिणी जल्द जारी होगी। परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। पीजी और यूजी में करीब नौ हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूजी और पीजी की करीब 19 विषयों की पढ़ाई होती है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालय अब विंध्याचल विश्वविद्यालय से जुड़ गया है।
प्रथम सेमेस्टर में अभी विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, हालांकि द्वितीय, चतुर्थ और छठवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म जमा हो चुका है। पिछले दिनों विद्यापीठ की ओर से सेमेस्टर परीक्षा की समयसारिणी जारी कर दी गई।
इससे 16 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा को सकुशल कराने की तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन जुट गया है। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
उन्होंने बताया कि चार विषयों की समय सारिणी जारी हो गई है। शेष की समय सारिणी भी जल्द जारी होगी। बताया कि विंध्याचल विश्वविद्यालय के विषयों में अभी प्रवेश चल रहा है। मई के पहले सप्ताह में परीक्षाएं हो सकती हैं।
Trending Videos