सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi shone on the CM dashboard, secured 11th position

Bhadohi News: सीएम डैश बोर्ड में चमका भदोही, मिला 11वां स्थान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi shone on the CM dashboard, secured 11th position
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ने विकास कार्यों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मार्च में सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्य) में प्रदेश स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त किया है, जो अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। जनवरी 2026 में 15वीं एवं फरवरी 2026 में 16वां स्थान मिला था। विभागों के सहयोग से पांच अंकों का सुधार हुआ है। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन विभागाध्यक्षों की ओर से किया गया है। बताया कि जिले की प्रगति 96.40 प्रतिशत दर्ज की गई है, इसमें 72 इंडिकेटर/योजनाओं में ए ग्रेड, पांच इंडिकेटर में बी ग्रेड प्राप्त करते हुए बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक कल्याण एवं बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, जल जीवन मिशन, विद्युत आपूर्ति, छात्रवृत्ति योजनाएं, पेंशन योजनाएं तथा विभिन्न कृषि योजनाओं में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई योजनाओं में 100 प्रतिशत या उससे अधिक लक्ष्य की प्राप्ति दर्ज की गई है, जो जनपद की कार्यकुशलता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। भविष्य में टाप फाइव में आने का प्रयास रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed