{"_id":"69d94fcf7684e871e2088a4a","slug":"congress-members-burned-an-effigy-of-the-cm-of-assam-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-141559-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कांग्रेसियों ने असम के सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कांग्रेसियों ने असम के सीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन
नगर के स्टेशन रोड पर असम सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
भदोही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ भदोही नगर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान असम के सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के लिए पहले पार्टी कार्यकर्ता मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जमा हुए।
वहां से जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर असम के सीएम के खिलाफ नारे लगाते हुए निकले और स्टेशन रोड स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास असम सीएम का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी व किसान कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के प्रति अभद्र टिप्पणी की। जिसकी हम लोग निंदा करते हैं।
पार्टी कार्यकर्ता अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस प्रकार से हेमंता बिस्वा सरमा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर विपक्षी नेताओं के विरुद्ध अभद्रता कर रहे हैं। उसका समय आने पर जनता जवाब देगी। लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसे बयान का हमेशा से विरोध किया है।
पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल, त्रिलोकी नाथ बिंद, मसूद आलम, सरफराज आलम, दीनानाथ दुबे, मनोज कुमार गौतम, सुरेश चौहान, अनीश शेख, शमशीर अहमद, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, रामू गौतम, अमलेश पांडेय डा.निजामुद्दीन मंसूरी, शाहिद, अमन, आदिल, इमरान आदि रहे।
Trending Videos