सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Big Six Tournament: Winners for hitting the longest six

बिग सिक्स प्रतियोगिता : सबसे लंबा छक्का मारने पर बनेंगे विजेता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Big Six Tournament: Winners for hitting the longest six
विज्ञापन
भदोही। कलिंजरा रोड स्थित जिंगाटपुर सुरियावां में आगामी 18 और 19 अप्रैल को सिक्स चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आयोजक आरिफ अंसारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भदोही की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बताया कि क्रिकेट परफार्मेंस पॉइंट और वाराणसी मोटर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बिग सिक्स चैलेंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को खेल से जोड़ना और भदोही के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना है। जिससे वे आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकें। बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 साल से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में बॉलिंग मशीन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को समान अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी को 6 गेंदें दी जाएंगी। इसमें सबसे लंबा सीधा छक्का मारने वाला खिलाड़ी विजेता घोषित किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले को 11 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 5100 और तीसरे स्थान पाने वाले को 3100 का पुरस्कार मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध तिवारी होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed