{"_id":"6a4c065318e814cd2906f8db","slug":"biometric-attendance-will-curb-the-arbitrariness-of-cho-and-anm-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-145402-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बायोमीट्रिक हाजिरी से सीएचओ और एएनएम के मनमानी पर लगेगी अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बायोमीट्रिक हाजिरी से सीएचओ और एएनएम के मनमानी पर लगेगी अंकुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मुख्यालय पर निवास न करने वाली एएनएम, सीएचओ की अब सांसत बढ़ने वाली है। इनकी बायोमीट्रिक से हाजिरी लगेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इससे सेंटर पर देर से पहुंचने वाली और गायब रहने वाली एएनएम व सीएचओ की मनमानी पर अंकुश लग सकेगी।
जिले में कुल 206 उपकेंद्र संचालित है। ज्यादातर एएनएम, सीएचओ मुख्यालय के बाहर निवास करते हैं। सीएमओ के हिदायत के बाद भी इनके कार्य प्रणाली में सुधार नहीं दिख रहा है। ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दृष्टिकोण से आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) संचालित है। यहां ज्यादातर गर्भवती महिलाओं का उपचार और बच्चों संग टीकाकरण किया जाता है। यहां एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती है। बीते छह महीने से जब भी सीएमओ किसी सेंटर का निरीक्षण करते हैं तो पता चलता है कि सीएचओ, एएनएम मौके से नदारद है। इसका मुख्य कारण है कि वह मुख्यालय पर निवास नहीं करती है।
सीएमओ तीन बजे के बाद निरीक्षण करते हैं। इससे उनकी पोल खुल जाती है। प्रसूताओं को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने को लेकर अब आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर बायोमीट्रिक मशीन लगवाई जाएगी। विभागीय स्तर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। अनुमति मिलते ही मशीन लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। मशीन स्थापित होने के बाद मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। 24 घंटे मुख्यालय पर एएनएम, सीएचओ मिलेगी। बायोमीट्रिक मशीन और रजिस्टर से दोनों हाजिरी मिलान करने के बाद वेतन देय होगा।
विज्ञापन
आरोग्य मंदिर पर बायोमीट्रिक मशीन लगाने की कवायद चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव बना लिया गया है। जिसे शासन को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के मशीन लगाई जाएगी। मशीन लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मी के कार्य प्रणाली में सुधार होगा। - डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही।