{"_id":"6a4c05d0103a2055e30e3091","slug":"the-first-rain-exposed-the-strong-preparations-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-145416-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पहली ही बारिश में खुल गई 'पुख्ता तैयारियों' की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पहली ही बारिश में खुल गई 'पुख्ता तैयारियों' की पोल
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में बरसात में भीगकर जाते किशोर । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को सुबह सीजन की पहली बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। करीब 40 मिनट की मूसलाधार बारिश के बाद नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की सर्विस लेन कई जगह तालाब जैसी नजर आई, जबकि गोपीगंज फ्लाईओवर पर क्षतिग्रस्त पाइपों के कारण ऊपर से पानी झरने की तरह बहता रहा। कई सड़कों और बस्तियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में इस वर्ष मानसून करीब 20 दिन की देरी से पहुंचा। सोमवार की बारिश के बाद हाईवे, नगर पंचायतों और गांवों में कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला। मानसून में देरी के बावजूद जिम्मेदार व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा करते रहे, लेकिन पहली ही बारिश में इन दावों की हकीकत सामने आ गई।
बारिश के बाद संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। सबसे खराब स्थिति वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की मिली, जहां पांच से अधिक स्थानों पर सर्विस लेन तालाब जैसी दिखाई दी। माधोसिंह, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, गिराई और जंगीगंज क्षेत्रों में नालों का कचरा बहकर ऊपर आ गया। इसके अलावा घोसिया के वार्ड नंबर छह स्थित सीउर रोड, सुरियावां के वार्ड नंबर 13 तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में भी जलभराव हो गया।
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे और पुरानी बाजार में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भदोही की मलिन बस्तियों में भी जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
पाइपों की मरम्मत न होने से झरना बना फ्लाईओवर
गोपीगंज का फ्लाईओवर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है, जिसकी लंबाई करीब सवा तीन किलोमीटर है। फ्लाईओवर से पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइपों के कई जोड़ क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके चलते बड़ा चौराहा, पड़ाव और बड़े शिव मंदिर मार्ग के सामने फ्लाईओवर से पानी झरने की तरह बहता रहा। इससे फ्लाईओवर के नीचे बाजार क्षेत्र में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
तहसील परिसर में भरा पानी, वादकारियों की बढ़ी परेशानी
बारिश के दौरान औराई तहसील परिसर के सामने जलभराव हो गया। उसी समय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित था, जहां जिले के वरिष्ठ अधिकारी लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान तहसील परिसर में भीड़ रही और जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
तापमान में पांच डिग्री की गिरावट
सोमवार को सुबह करीब सवा दस बजे बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से घटकर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में कुल 14 मिमी बारिश दर्ज की गई।
हाईवे पर जलभराव
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर महाराजगंज, गिराई, औराई और माधोसिंह के पास जलभराव देखा गया। हाईवे प्राधिकरण ने नालों की सफाई का दावा किया था, लेकिन बारिश के बाद नालों में जमा कचरा बहकर ऊपर आ गया। माधोसिंह में वर्षभर जलभराव की समस्या बनी रहने की बात भी सामने आई।
सीउर रोड पर सड़क बनी तालाब
घोसिया के वार्ड नंबर छह स्थित सीउर रोड पर बारिश के बाद पूरे मार्ग पर पानी भर गया। गंदा पानी सड़क पर फैलने के साथ आसपास के कई घरों तक पहुंचने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां लंबे समय से नाली की सफाई और टूटी पटियों की मरम्मत की मांग की जा रही है।
सीसी रोड की भी खुली पोल
चौरी में स्टेशन रोड पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क पर जलभराव हो गया।
विद्यालय परिसर में जलभराव
सुरियावां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जलभराव होने से मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परिसर तक पानी भर गया। इससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हुई। इसी प्रकार ज्ञानपुर-कलियापुर से विकास भवन लिंक मार्ग पर भी जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है। सोमवार को करीब 40 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। जिले में 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। - डॉ. अजीत चतुर्वेदी, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां।