पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The stairs of Gyanpur Sarovar will be repaired and tricolor lights will be installed

Bhadohi News: ज्ञानपुर सरोवर की सीढि़यों की होगी मरम्मत, लगेगी तिरंगा लाइटें

Tue, 07 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The stairs of Gyanpur Sarovar will be repaired and tricolor lights will be installed
ज्ञानपुर। नगर सिद्धपीठ बाबा हरिहर नाथ मंदिर के सामने स्थित ज्ञानसरोवर की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। इसके जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए प्रशासन की तरफ से 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे सरोवर की सीढि़यों की मरम्मत कराए जाने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट व सीमेंटेड बेंच लगाई जाएगी। नगर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर काफी प्राचीन है। सिद्धपीठ से ही नगर की पहचान होती है। मंदिर के सामने स्थित ज्ञानसरोवर भी काफी प्राचीन है। समय-समय पर यहां काम कराए जाते रहे हैं। वंदन योजना के तहत नगर पंचायत 15 लाख की लागत से यहां काम कराएगा। शासन की ओर से बजट की स्वीकृति भी मिल गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सरोवर के सीढ़ियों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा तालाब के चारों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। वहीं बैठने के लिए 24 सीमेंटेड बेंच बनाए जाएंगे। इसके अलावा सरोवर के बीच स्थित पोल पर तिरंगा रंग की लाइट लगाए जाने की तैयारी है। नगर पंचायत अब निविदा की प्रक्रिया में जुटा है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

वंदन योजना के तहत काम कराया जाना है। 15 लाख रुपये बजट की स्वीकृति मिली है। प्रस्ताव के मुताबिक जर्जर सीढि़यों की मरम्मत, बेंच, लाइट जैसे काम होंगे। - डॉ. घनश्यामदास गुप्ता, चेयरमैन, ज्ञानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed