{"_id":"6a5631e1fd65d883ea096990","slug":"bms-student-dies-after-coming-into-contact-with-live-current-from-pedestal-fan-in-bhadohi-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा बना मौत की वजह: करंट की चपेट में आकर युवर की मौत, तीन दिन पहले मुंबई से आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखा बना मौत की वजह: करंट की चपेट में आकर युवर की मौत, तीन दिन पहले मुंबई से आया था घर
Tue, 14 Jul 2026 06:26 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:26 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही में दर्दनाक हादसा हुआ। फराटा पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर बीएमएस के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व रोती बिलखती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले की कोतवाली के भीमसेनपुर गांव में फराटा पंखा में उतर रहे करंट की चपेट में आकर आदर्श तिवारी उर्फ अंशू (20) की मौत हो गई। मुंबई से वह तीन दिन पहले ही घर आया था। घर में लगा फराटा पंखा खराब होने के कारण वह सोमवार को उसे सुरियावां नेतानगर से बनवाकर घर ले आया था। वह बीएमएस का छात्र था।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सुरियावां कोतवाली के भीमसेनपुर निवासी शत्रुघ्न तिवारी उर्फ मंटू का 20 वर्षीय पुत्र आदर्श तिवारी उर्फ अंशु मुंबई में रहकर बीएमएस की तैयारी कर रहा था। पूरा परिवार मुंबई में ही रहता है। बीते 11 जुलाई को अपने घर आया था। घर आने के बाद उसे पता चला कि घर में रखा फराटा पंखा खराब है।
विज्ञापन
आदर्श सोमवार को ही सुरियावां के नेतानगर से पंखा बनवाकर घर ले आया। उसके पिता शत्रुघ्न ने बताया कि रात करीब 10 बजे सब लोग खाना खाकर सोने जाने लगे। आदर्श ने कमरे में लगा पंखा चालू किया। बताया जा रहा है कि सीधा करने के लिए पंखे को जैसे ही पकड़ा, उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो पंखे का तार बोर्ड से निकाला। इस बीच आदर्श अचेत हो गया।
विज्ञापन
गंभीर हाल में परिजन उसे लेकर भदोही के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।