सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CBSE: Sunbeam's Aarohi topped by scoring 98% marks

सीबीएसई : सनबीम की आरोही ने 98 % अंक पाकर किया टॉप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Sunbeam's Aarohi topped by scoring 98% marks
आरोही मौर्या, सनबीम स्कूल,98प्रतिशत - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीबीएसई ने बुधवार की शाम को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। हर बार की तरह इस बार जिले का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। सनबीम भदोही की छात्रा आरोही मौर्या ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। टॉप टेन में 26 होनहारों ने जगह बनाई। 12 बेटियों ने टॉप टेन की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। सीबीएसई की परीक्षाएं छह केंद्रों पर हुई थीं। 4850 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम जारी होते ही स्कूलों में चहल-पहल बढ़ गई। जिले में सीबीएसई के 28 स्कूल हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करते ही सफल छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूलों में टॉपरों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गईं। शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी। स्कूलों में ज्यादातर बच्चे 90 प्रतिशत के ऊपर अंक प्राप्त करने वाले रहे। कोआर्डिनेटर शालिनी मेहरा ने बताया कि सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालयों से प्राप्त मेरिट के आधार पर टॉपरों की लिस्ट तैयार की गई है। सभी सफल होने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed