सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congratulations to the daughters who returned after participating in the World School Team Championship

Bhadohi News: वर्ल्ड स्कूल टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटी बेटियों का अभिनंदन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to the daughters who returned after participating in the World School Team Championship
कजाकिस्तान से लौटने के बाद स्वागत समारोह में प्रसन्न मुद्रा में सरकारी स्कूल की बेटियां। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित वर्ल्ड स्कूल टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटी जिले के परिषदीय विद्यालयों की चार बेटियों का भव्य अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता में बेटियों ने अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। धनापुर उत्तरी गांव में बेटियों के आने की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं थीं। प्रतियोगिता में वंशिका ने 4 अंक हासिल किए। वहीं, सुनैना, काजल शर्मा और अनुराधा ने 2-2 अंक अर्जित किए। टीम के साथ कप्तान अंकित यादव और मेंटर प्रेरणा यादव भी कजाकिस्तान गए थे। धनापुर उत्तरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बेटियों के माता-पिता, शिक्षक और ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। बेटियों ने अपना अनुभव भी साझा किया। कजाकिस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान की टीमों ने भाग लिया। कोच अमन गुप्ता ने बताया कि तीसरे राउंड में टीम का मुकाबला मजबूत उजबेकिस्तान से हुआ, जो काफी रोमांचक रहा। अंततः 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चौथे राउंड में नेपाल के खिलाफ टीम को कड़े मुकाबले में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। गांव पहुंचने पर अखिलेश पांडेय, सुनील मिश्रा, राकेश यादव, अंकित यादव, अमन गुप्ता, प्रभात यादव, अरविंद मौर्य, शिवलाल बिंद, बनारसी शर्मा, राजदेव साहू ने बेटियों का स्वागत किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed