{"_id":"6996222e1d2bfe3df30767b4","slug":"construction-of-the-drain-will-cost-25-million-relieving-waterlogging-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-139161-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 25 लाख से नाली का होगा निर्माण, जलभराव से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 25 लाख से नाली का होगा निर्माण, जलभराव से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात के लिए पुरानी बाजार से लालानगर बंधी तक नाली का निर्माण होगा। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की ओर से 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। धनराशि आवंटित होते ही नगर पंचायत की ओर से निविदा की प्रक्रिया पूरी कर नाली निर्माण कराया जाएगा। इससे जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
नगर में 11 वार्ड है। यहां लगभग 25 हजार की आबादी निवास करती है। छोटी-बड़ी मिलाकर 45 नालियां हैं। दुर्गागंज त्रिमुहानी से पुरानी बाजार तक बरसात के मौसम में जलभराव होने से आवागमन के दौरान दिक्कतें होती हैं। यहां करीब एक फीट तक पानी लग जाता है। एक भूमिगत नाली का निर्माण हुआ है, लेकिन चैंबर के पास कचरा फंसने से पानी का बहाव नहीं हो पाता है। इस कारण जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसको देखते हुए नगर पंचायत की ओर से यहां ओपेन नाली का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 25 लाख के प्रस्ताव पर शासन की ओर से मुहर लगने के बाद नगर पंचायत की ओर से नाली निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। धनराशि आवंटित होते ही निविदा प्रकिया पूरी करके काम शुरू किया जाएगा। - धर्मराज सिंह, अधिशासी अधिकारी।
Trending Videos