{"_id":"6a383e09d02d7c937707b1e2","slug":"daughters-shine-in-bpsc-deepika-becomes-sdm-and-shivangi-dsp-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-144747-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बीपीएससी में चमकीं बेटियां, दीपिका बनीं एसडीएम और शिवांगी डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बीपीएससी में चमकीं बेटियां, दीपिका बनीं एसडीएम और शिवांगी डीएसपी
विज्ञापन
कुमारी दीपिका बिंद बिहार में बनी एसडीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में जिले की दो बेटियों ने शानदार सफलता हासिल की है। बिंदनगर बवईं की दीपिका बिंद ने 66वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनीं। इनारगांव डुहिया की शिवांगी पांडेय 82वीं रैंक पाकर सीओ पद पर चयनित हुईं। डीघ ब्लॉक के इनारगांव डुहिया निवासी अजय कुमार पांडेय पटना में डीआईजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। पिता के साथ रहते हुए उनकी बेटी शिवांगी पांडेय ने सफलता हासिल की। शनिवार को परिणाम जारी हुआ तो शिवांगी के डिप्टी एसपी के पद पर चयन की जानकारी होने पर परिजन गदगद हो गए। श्यामधर , सुनील तिवारी ने शिवांगी के चयन पर खुशी जताई।
इसी तरह बिंद नगर बवईं निवासी प्रधानाध्यापक दिनेश बिंद की बेटी दीपिका बिंद को 66वीं रैंक मिली है। उनका चयन एसडीएम के पद पर हुआ है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में उसने पांचवां स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद क्रिश्चियन कॉलेज प्रयागराज में बीएससी में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं।
बीएचयू से एमए करने के बाद 2023 में यूपीएससी में इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन 11 अंकों से वह चूक गई थीं। 2024 में यूपीपीसीएस में साक्षात्कार तक पहुंची थी। दीपिका ने वर्ष 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था और उसमें जीत हासिल की थी।