सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mechanic loses life by drowning in the Ganges; body found after 21 hours.

Bhadohi News: गंगा में डूबने से मिस्त्री की गई जान, 21 घंटे बाद मिला शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mechanic loses life by drowning in the Ganges; body found after 21 hours.
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानानंद गंगा घाट पर शनिवार शाम को फिसलने से हैंडपंप मिस्त्री माताफेर उर्फ छोटेलाल (55) निवासी कौलापुर की डूबने से मौत हो गई। रविवार को करीब 21 घंटे बाद गोताखोरों ने घाट से कुछ दूर शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कौलापुर निवासी माताफेर हैंडपंप मरम्मत का काम करते थे। परिवार वालों ने बताया कि शनिवार शाम को ज्ञानानंद घाट की तरफ गए थे। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो घाट पर परिजन उनकी तलाश करते हुए घाट पहुंचे, जहां उनकी चप्पल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात ज्यादा होने से खोजबीन नहीं हो सकी। करीब 21 घंटे बाद रविवार को दोपहर में गोताखोरों ने घाट से कुछ दूर पर शव बरामद किया। मृतका की पत्नी निर्मला देवी ने तहरीर में बताया कि उसके पति ज्ञानानंद घाट पर पैर धोने के लिए गए थे। फिसलने से गहरे पानी में चले गए, जिससे वह डूब गए।
विज्ञापन

उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटे दशरथ और उमाशंकर दूसरे शहर में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed