{"_id":"6a383fd7eca87e64e70a7eb2","slug":"womens-protest-against-a-liquor-shop-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-144749-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
चौरी के धनापुर में देशी शराब की दुकान का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। भदोही ब्लॉक के धानापुर गांव में रविवार को बस्ती में खुली शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बस्ती में दुकान होने से माहौल खराब हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं।
सुबह करीब नौ बजे धनापुर स्थित शराब की दुकान के पास ग्रामीणों के साथ एकजुट होकर महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि गांव में शराब बिकने से माहौल खराब हो रहा है और परिवार टूट रहे हैं।
आबादी के बीच दुकान होने से महिलाओं और बच्चियों को परेशानी होती है। इसलिए तत्काल दुकान यहां से हटाई जाए। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रामसरीख गौतम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं से बातचीत की और अधिकारियों तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।
प्रदर्शन में संगीता, ममता, नाजा, मनोज कुमार, रोहित, मुकेश, अभिषेक कुमार, शिव कुमार, आशीष कुमार, उमाशंकर भारती, तहसीलदार गौतम, राकेश कुमार, संजय कुमार आदि रहे।