{"_id":"6a383ee2bd76929f7005310b","slug":"yoga-is-indias-ancient-cultural-heritage-hansraj-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-144770-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर : हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर : हंसराज
विज्ञापन
राज्यमंत्री के साथ योग करते भाजपा सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को कालीन नगरी पूरी तरह से योगमय हो गई। सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और शासन की ओर से जिले भर में योग दिवस मनाया गया। निरोगी काया के लिए बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने योग किया।
योग गुरुओं ने लोगों को न सिर्फ योगाभ्यास कराया, बल्कि योग के फायदे भी गिनाए। जिला मुख्यालय स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा शामिल हुए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योग किया।
जिले में योग दिवस को जनांदोलन का स्वरुप देने के लिए सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक संदेश योगी, डॉ. प्रियंका सिंह व अन्य प्रशिक्षकों ने विभिन्न स्थलों पर योग सत्र संचालित कर लोगों को योग के लाभों से अवगत कराया।
विज्ञापन
“स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित योग शिविर में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री के प्रयासों से वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है।
आज विश्व के करोड़ों लोग योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और योग एक-दूसरे के पूरक हैं।
सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कृष्ण कुमार ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।
भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि योग पूरी मानवता के कल्याण का अचूक माध्यम है। भारत को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि उसकी प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का आधार बन चुकी है। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, एडीएम शुभांगी शुक्ला, सीएमओ डॉ. एसके चक आदि रहे। पुलिस लाइन में एएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने योग किया।