भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही और डीएवी महाविद्यालय वाराणसी आपस में मिल कर शिक्षण, शोध एवं इंटर्नशिप को बढ़ावा देने के लिए साथ-साथ ज्ञान साझा करेंगे। मंगलवार को वाराणसी में दोनों महाविद्यालयों के समाज शास्त्र विभाग के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए भदोही राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माया ने बताया यह पहल दोनों महाविद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
डीएवी महाविद्यालय के प्रबंधन अजीत सिंह ने बताया कि इस अनुबंध के माध्यम से छात्रों में रिसर्च अभिवृत्ति को विकसित करने में मदद मिलेगी। वहां के प्राचार्य प्रो. मिश्री लाल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अनुबंध शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इस अनुबंध को तैयार करने में दोनों महाविद्यालयों के समाज शास्त्र विभागों के प्रभारी डॉ. सुजीत सिंह और डॉ. जियाउद्दीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस महत्वपूर्ण अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के बाद डॉ. सुजीत सिंह ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान की कड़ी में डीएवी कॉलेज के प्रतिनिधियों को भेंट स्वरूप छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पेंटिंग प्रदान की गई। इस क्रम में दोनों महाविद्यालयों की ओर से एक-एक समन्वय के लिए संपर्क अधिकारी की नियुक्त की गई है। इस दौरान डॉ. हसन बानो, डॉ. नेहा चौधरी, प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, शशांक सिंह, डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. मृत्युंजय सिंह एवं पूनम द्विवेदी समेत कई शोध छात्र भी मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X