सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Home Guard Recruitment: Do not remove the mangalsutra for security personnel

होमगार्ड भर्ती : मंगलसूत्र को न उतरवाएं सुरक्षाकर्मी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment: Do not remove the mangalsutra for security personnel
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम शैलेश कुमार ने चेताया कि परीक्षा में कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कहा कि जांच के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र या आस्था से जुड़ी धार्मिक चीजों को सुरक्षाकर्मी न उतरवाएं। डीएम ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्रों पर समय से प्रश्न पत्र एवं अन्य परीक्षा सामग्री सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एसपी अभिनव त्यागी ने केंद्रों पर लगाए गए पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को समय से पहुंचकर सुरक्षा, प्रवेश, ट्रैफिक एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed