सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Middle-aged man on his way to temple, daughter and son injured

Bhadohi News: मंदिर जा रहे अधेड़ पर हमला, बेटी और बेटों को किया घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man on his way to temple, daughter and son injured
विज्ञापन
गोपीगंज।
Trending Videos

बंजारी गांव में मंगलवार को घर में स्थित मंदिर जा रहे एक अधेड़ पर पटीदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। वह पूजा करने जा रहे थे। आरोप है कि हमलावर अधेड़ को पीट रहे थे तभी बचाने के लिए पहुंची बेटी श्रेया को भी घसीटकर मारा पीटा। वहीं, बेटों शाश्वत और सूरज को लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया। गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह (51) ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह सुबह अपने घर के परिसर में स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान पटीदार रिक्कू सिंह पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। किसी नुकीले हथियार से उनकी आंख पर गंभीर चोट लगी है। पीड़ित ने पटीदार रिक्कू, शिवम, जुगनू, लल्लू सिंह और झल्लू सिंह के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि मामले में घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed