सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   declared the exam results of the first semester examination 2025

Bhadohi News: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
declared the exam results of the first semester examination 2025
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बेहद कम समय में विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है जब विश्वविद्यालय में परीक्षा संपन्न हुई तथा उसका परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
Trending Videos


कुलपति प्रो शोभा गौड़ के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार ने 14 मार्च को बीबीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://mvvu.ac.in/ पर जारी कर दिया गया है। जहां से विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। इस उपलबि्ध पर विश्वविद्यालय की कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का पहला परीक्षा परिणाम घोषित होना अत्यंत ही हर्ष का विषय है। यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा परीक्षा कार्य में शिक्षकों के सहयोग एवं परीक्षा नियंत्रक व विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। कुलपति ने यह भी बताया कि अन्य पाठ्यक्रमों/विषयों के परीक्षा परिणाम भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed