फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development work worth 2.40 crore to be carried out in seven wards of Bhadohi Municipality

Bhadohi News: भदोही पालिका के सात वार्डों में 2.40 करोड़ से होगा विकास

Sat, 01 Aug 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Development work worth 2.40 crore to be carried out in seven wards of Bhadohi Municipality
भदोही। नगर सृजन योजना के तहत नगर के सात वार्डों में 10 स्थानों पर जलनिकासी, सड़क निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के लिए तैयार कार्ययोजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी। 2.40 करोड़ की कार्ययोजना का टेंडर भी हो चुका है। मथुरापुर वार्ड में तीन कार्य कराए जाएंगे तो मामदेवपुर में दो स्थानों पर, मर्यादपट्टी, अहमदगंज, रामरायपुर और जलालपुर में एक-एक स्थान पर भूमिगत नाली व इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। भदोही नगर में जलनिकासी प्रमुख समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए पालिका द्वारा लगभग सभी वार्डों में भूमिगत नालियों व नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत प्रस्तावित 10 कार्यों में अधिकतर नाला व सड़क निर्माण को वरीयता दी गई है। वार्ड-3 मथुरापुर के रैमलपुर दलित बस्ती में 11.82 लाख की लागत से भूमिगत नाला निर्माण कराया जाएगा। इसी वार्ड के रैमलपुर गौतम बस्ती में 13.65 लाख की लागत से भूमिगत नाली व सीसी सड़क का निर्माण होगा। जबकि इसी वार्ड के नईबाजार-छितऊना मार्ग का निर्माण 39.90 लाख की लागत से कराया जाएगा। वार्ड-2 मामदेवपुर के पिपरी स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने राजेश मौर्या के मकान से पंचायत भवन होते हुए दलित बस्ती त्रिमुहानी तक 30.10 लाख में सीसी सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसी वार्ड पिपरी गौतम बस्ती 21.22 लाख में भूमिगत नाली व सीसी सड़क का निर्माण होगा। वार्ड-5 अहमदगंज के फुलवरिया में 13.65 लाख में भूमिगत नाला, इसी वार्ड के फुलवरिया में 31.82 लाख में सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड-8 रामरायपुर के धसकरी मार्ग से दलित बस्ती को जाने वाला मार्ग 24.86 लाख से सीसी होगा। जबकि वार्ड-9 जलालपुर उत्तरी के फत्तूपुर 39.95 लाख में सीसी सड़क, वार्ड-15 मर्यादपट्टी पूर्वी स्थित पिपरी में डिह बाबा मंदिर से वनवासी बस्ती तक 36.11 लाख में सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed