फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players displayed their prowess in Kabaddi and Kho-Kho.

Bhadohi News: खिलाड़ियों ने कबड्डी और खो-खो में दिखाया दम

Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in Kabaddi and Kho-Kho.
शहाबगंज के बरांव कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
शहाबगंज। कंपोजिट विद्यालय बरांव में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार निराला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी और खो-खो स्पर्धा आयोजित की गई। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग विजेता टीम में लक्ष्य कुमार, राजेश कुमार, रौनक, पीयूष विश्वकर्मा, आयुष, आर्यन, प्रतीक एवं यश रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की विजेता टीम में संदीप खरवार, अजीत कुमार, तेज बहादुर यादव, सत्यम, ईशान गुप्ता, अनुज कुमार एवं हिमांशु रहे। जूनियर बालिका वर्ग की विजेता टीम में साधना गुप्ता, विनीता, निधि, प्रिया, अफसरी, नंदनी एवं राधा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक बालिका वर्ग की विजेता टीम में खुशी, नेहा यादव, न्यासा, बरखा, आकांक्षा, दीक्षा एवं दिव्या आदि मौजूद रही। खो-खो में प्राथमिक बालक वर्ग की विजेता टीम में यश, लक्ष्य, राजेश, प्रियुष, अंकुश, विवेक, राजाबाबू, प्रतीक, आर्यन एवं अंशु मौजूद रहे।
प्राथमिक बालिका वर्ग की विजेता टीम में खुशी, नेहा यादव, न्यासा, बरखा, आकांक्षा विश्वकर्मा, दिव्या, दीक्षा, काजल, सोनाली एवं शिवानी उपस्थित रहे। इसी प्रकार जूनियर बालक वर्ग की विजेता टीम में अजीत कुमार, सत्यम, ईशान, तेज बहादुर यादव, अनुज कुमार, आदर्श, बृजेश, अनमोल, रिंशु विपिन मौजूद रहे।

जूनियर बालिका वर्ग की विजेता टीम में साधना, नंदनी, निधि, प्रिया, अफसरी, प्रीति, अर्किता, विनीता, अंजना एवं सुनीता मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक कन्हैया लाल गुप्ता, योगेंद्र सिंह, चंदन सिंह, मनीष यादव, बिंदु कुमार सिंह, दीपा विश्वकर्मा, सविता एवं सुषमा मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed