{"_id":"6a6a5e49d6f005bd1009857e","slug":"devotees-bowed-their-heads-at-the-gurus-feet-and-sought-his-blessings-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-146521-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गुरु के चरणों में भक्तों ने नवाए शीश, लिया आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गुरु के चरणों में भक्तों ने नवाए शीश, लिया आशीष
विज्ञापन
अर्जुन पट्टी आश्रम पर भक्तों की लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवों महेश्वरा:। गुरुसाक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम: के साथ ही शिष्यों ने गुरु के चरणों में शीश नवाए। जिले के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व परंपरागत तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में मठों, आश्रमों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शिष्यों ने गुरु की महिमा का बखान किया। गुरु के चरणों में शीश नवाकर आशीष लिया।
औराई के अर्जुन पट्टी आश्रम पर के गुरु समाधि की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। परिसर के ही अंदर लक्ष्मण दास महाराज की समाधि की एक झलक पाने और पुष्प चढ़ाने को लेकर भक्त आतुर दिखे। आश्रम के सेवादारों ने पूरी कमान संभाल रखी थी, जिससे किसी भक्त को कोई परेशानी नहीं हुई। आश्रम में ही बनारसी दास महाराज भक्तों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किए। आश्रम के बाहर मेले जैसा दृश्य रहा। तरह-तरह के पकवान, खिलौने लोग खरीदते दिखे। तो बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया। नई बाजार शहीद नगर गुलौरा के प्राचीन शिव मंदिर पर पूर्णिमा पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम दिखा। समाजसेवी गणेश प्रसाद उमर वैश्य कार्यक्रम की तैयारी की। मंदिर के पुजारी रामचंद्र यादव ने पूजन अर्चन किए। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
मौके पर लालता प्रसाद सोनकर, डॉ. विनोद कुमार सोनकर, सुभाष सोनकर आदि मौजूद रहे। चकपड़ौना के जयगुरुदेव आश्रम में आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया। पंकज महाराज के मार्गदर्शन में बाबा जयगुरुदेव महाराज की अमृतवाणी का वाचन किया गया। यहां गुलाब, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, जगन्नाथ, डॉ. विजय, छोटेलाल, इंद्रजीत, डॉ. कृपा आदि मौजूद रहे। गोपीगंज में लोगों ने केशव कृपाल महाराज का दर्शन पूजन किया। महाराज ने कहा हमारे धर्म में माता-पिता और गुरु तीन की श्रेष्ठ सर्वत्र बताई गई है।
विज्ञापन
गुरु की महिमा अपरंपार है : राजेंद्र
ज्ञानपुनीया र में गायत्री परिवार गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव और वंदमाता जी का पूजन किया गया। पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ, पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार संपन्न हुआ। जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा गुरु की महिमा अपरंपार है। मौके पर रमाशंकर द्विवेदी, फूलचंद मौर्य, दीपचंद मौर्य, अशोक आदि मौजूद रहे।
गुरुजी के महिमा अपार मितवा...
राधा स्वामी आश्रम सिंहपुर गुरु पूर्णिमा पर संत आनंद स्वरूप पांडेय के शिष्यों ने भारी संख्या में गुरु जी के दर्शन पूजन किए। गुरु आनंद स्वरूप पांडेय ने आशीर्वाद देते हुए सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। लोकगायक राजेश परदेशी ने गुरु के महिमा अपार ऐ मितवा, कृपा बनल रहे मैया बम बम बोल रहा है काशी सहित कई भजनों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मौके पर सूखखु महाराज, हलचल, भोला, बाबा मास्टर रितेश सेठजी, जीत तिवारी, बजरंगी आदि रहे।