सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM angry over zero enrollment, BSA issued notice to six BEOs

Bhadohi News: शून्य नामांकन पर डीएम नाराज, बीएसए ने छह बीईओ को दिया नोटिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
DM angry over zero enrollment, BSA issued notice to six BEOs
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूल चलो अभियान में बच्चों के नवीन नामांकन की प्रगति जिले में ठीक नहीं है। इसे लेकर बीएसए ने सख्ती शुरू कर दी है। छह बीईओ को नोटिस जारी करके दो दिनों में प्रगति ठीक करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं होने पर सभी का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद पहली और छठवीं कक्षा में नए बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है। अब तक करीब 15 हजार बच्चों को प्रवेश दिलाया जा चुका है, लेकिन प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग ठीक नहीं है। नामांकन प्रक्रिया में कुछ ब्लॉक के विद्यालय बेहतर काम कर रहे हैं। इनमें 30 से 50 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है, जबकि कुछ ब्लॉक में अब भी संख्या शून्य ही है। कम नामांकन होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को बीएसएस शिवम पांडेय ने ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, अभोली, डीघ और औराई के खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया। सभी को दो दिनों में नामांकन की प्रगति 20 हजार से अधिक करने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा न होने पर वेतन रोकने के साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। बीईओ को निर्देश दिए कि शिक्षकों की टीम गांव-गांव पहुंचकर अभिभावकों को प्रेरित करें। मुसहर बस्ती, ईंट-भट्ठे पर भी जाकर बच्चों को प्रवेश दिलाया जाए। नए सत्र में 46 हजार नवीन बच्चों को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसको हर हाल में पूर्ण करना है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed