सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drivers should receive the benefits of safety and facilities: Krishna Tiwari

चालकों को सुरक्षा और सुविधाओं का मिले लाभ : कृष्णा तिवारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Drivers should receive the benefits of safety and facilities: Krishna Tiwari
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने के बाद खड़े परिचालक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/जंगीगंज। उत्तर प्रदेश ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के तहत चालकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को अपनी मांगों के लिए पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष कृष्णा तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे चालकों ने कई बिंदुओं पर अपनी आवाज उठाई। वहीं, जिले में अप्रशिक्षित चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। मांग पत्र के अनुसार ड्राइवर के लिए नियमानुसार व्यवस्था, मेडिकल, प्रॉविडेंट फंड, उनके बच्चों को उच्च शिक्षा, वाहनों के लिए पार्किंग, ड्राइवर के लिए विश्राम गृह और शौचालय, 55 साल के बाद पेंशन, 20 लाख दुर्घटना बीमा, विकलांगता पर 10 लाख की सहयोग राशि, इलाज के लिए 5 लाख, द्वितीय श्रेणी के सैनिक की मान्यता, आवास योजना के लिए 5 लाख, लाइसेंस शुल्क में कमी और 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस के रूप में मनाने की मांग की। वहीं, संघ के तरफ से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर अप्रशिक्षित ड्राइवर को ट्रैफिक के नियम को बताने की मांग की। इस मौके पर अमित गिरी, इंद्रजीत यादव, धर्मेंद्र गिरी, हीरालाल यादव, दीनानाथ यादव, ओम प्रकाश यादव आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed