सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ethical and positive use of AI is important: Dr. Rohit

एआई का नैतिक और सकारात्मक उपयोग जरूरी : डॉ. रोहित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ethical and positive use of AI is important: Dr. Rohit
केएनपीजी के जंतु विज्ञान विभाग में बोलते वक्ता। स्रोत काॅलेज
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
Trending Videos

काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का साइबर अपराध रोकने में योगदान विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. रोहित गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एआई की भूमिका के बारे में बताया। कहा कि एआई का नैतिक व सकारात्मक उपयोग जरूरी है। उन्होंने एआई आधारित फिशिंग डिटेक्शन, बिहेवियरल एनालिसिस और ऑटोमेटेड थ्रेट रिस्पॉन्स जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को एआई फॉर ऑल में रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक किया गया l इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. रजनीश द्विवेदी, डॉ. सिद्धार्थ बरनवाल, डॉ. दिपाली जायसवाल, डॉ. ज्योति मौर्या समेत अन्य रहे। स्वागत प्रो. बाल्केश्वर, संचालन डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव व धन्यवाद संयोजक डॉ. अजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed