सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pontoon Bridge Damaged by Strong Gusts Traffic Halted Crops Soaked by Rain in bhadohi

Bhadohi News: तेज आंधी से पीपा पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप, बारिश से फसलें भींगी

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 08 Apr 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: ज्ञानपुर में लोक निर्माण का बोर्ड गिरने से ज्ञानपुर निवासी सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार (42) घायल हो गए। रात से जिले के 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

Pontoon Bridge Damaged by Strong Gusts Traffic Halted Crops Soaked by Rain in bhadohi
तेज आंधी से पीपा पुल क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले के मौसम में मंगलवार की रात से ही अचानक बदलाव हुआ है। गोपीगंज के रामपुर घाट पर गंगा नदी पर बना पीपा पुल बीती रात आए तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। वहीं ज्ञानपुर में लोक निर्माण का बोर्ड गिरने से ज्ञानपुर निवासी सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार (42) घायल हो गए। रात से जिले के 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार की सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। जिससे किसानों के खेत में रखी फसलें पूरी तरह से भींग गई। 

Trending Videos


मंगलवार देर रात आई तेज आंधी ने रामपुर घाट स्थित पीपा पुल को बुरी तरह प्रभावित किया। पुल के प्रारंभिक हिस्से में लगे पाइप और गार्डर हिल गए। जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त पाइप और गार्डर को हटवा दिया, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुल की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि मरम्मत के लिए आवश्यक पीपा प्रयागराज से मंगवाया जा रहा है। इसके पहुंचने के बाद ही पुल को पुनः चालू किया जा सकेगा। पुल बंद होने से गंगा पार आने-जाने वाले स्थानीय लोगों, किसानों और व्यापारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: अब थाने में हाजिरी लगाएंगे दो अपराधी, गुंडा एक्ट में न्यायालय ने दिया आदेश

लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्टीमर का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ रही है। प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कर आवागमन बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। दूसरी तरफ आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति और खेती-किसानी भी प्रभावित हुई है। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed