सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire caused by the refrigerator compressor bursting

Bhadohi News: फ्रिज का कंप्रेशर फटने से लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by the refrigerator compressor bursting
नगर पंचायत घोसिया के अंबेडकर नगर में आग लगने से जली नोट। संवाद
विज्ञापन
घोसियां। वार्ड संख्या चार आंबेडकर नगर में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे फ्रिज का कंप्रेशर फटने से नूर मोहम्मद के मकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। 90 हजार की नकदी भी जल गई। धमाके से घर की छत को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। पीड़ित नूर मोहम्मद का परिवार रोज की तरह घर के बाहर बैठे थे। अचानक फ्रिज का कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फट गया।
Trending Videos

बिजली के तार से उठी चिंगारी के कारण कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग कमरे में फैल गई। घर में रखे सामान जलने लगे।
पीड़ित का दावा है कि चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसके पास दो बेहद कीमती एंटीक कार्पेट थे, वे भी आग की भेंट चढ़ गए। गली में घर होने से अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच सका। मोहल्ले के लोगों ने सबमर्सिबल पंप चालू करके आग बुझाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed